1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुफ्ती सरकार के मंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने का अल्टीमेटम

मुफ्ती सरकार के मंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने का अल्टीमेटम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 10, 2016 11:22 am IST,  Updated : Mar 10, 2016 11:22 am IST

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल के नेतृत्व वाले प्रशासन ने पीडीपी-भाजपा सरकार के पूर्व मंत्रियों से कहा है कि अगले सात दिनों के भीतर सरकारी बंगले खाली कर दें।

vohra- India TV Hindi
vohra

नई दिल्ली: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल के नेतृत्व वाले प्रशासन ने पीडीपी-भाजपा सरकार के पूर्व मंत्रियों से कहा है कि अगले सात दिनों के भीतर सरकारी बंगले खाली कर दें। एस्टेट डिपार्टमेंट ने पिछली मुफ्ती सरकार के 24 मंत्रियों को बंगले खाली करने के लिए नोटिस दिए हैं। राज्य में कोई मौजूद सरकार नहीं है, फिर भी सभी 24 विधायक, मंत्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। अभी तक सिर्फ मुफ्ती मोहम्मद सईद के परिवार ने श्रीनगर और जम्मू में सरकारी घर खाली किए हैं।

नोटिस में कहा गया है"... .आप से अनुरोध है कि माननीय मंत्री के रूप में आप के लिए आवंटित पद के बंगले के कब्जे सात दिनों के भीतर संपदा विभाग के हवाले कर दें।" नोटिस में पूर्व मंत्रियों से कहा गया है वे हैं कि " मंत्री के रूप में उन्हें आवंटित आवास में अब रहने का कोई अधिकार नहीं है।"

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का इस साल 7 जनवरी को निधन हो गया था। पीडीपी ने बीजेपी के 25 विधायकों के साथ मिलकर मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में 10 महीने तक गठबंधन सरकार चलाई थी। मुफ्ती की उत्तराधिकारी मानी जा रही उनकी बेटी महबूबा ने सरकार के गठन का कोई दावा पेश नहीं किया, जिसके बाद 8 जनवरी को प्रदेश में राज्यपाल शासन लागू हो गया। 87 सीटों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीडीपी के 27 विधायक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।