1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मैं जिस इमारत में रहती हूं वो शरद पवार से संबंधित है: कंगना

मैं जिस इमारत में रहती हूं वो शरद पवार से संबंधित है: कंगना

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 10, 2020 11:28 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 11:28 pm IST

रनौत के दावे को लेकर जब संवाददाताओं ने पवार से सवाल किया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया। पवार ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ''यह मेरी इच्छा है कि कोई मेरे नाम पर एक इमारत का नाम रखे।'' 

kangana ranat says building is related to sharad pawar । मैं जिस इमारत में रहती हूं वो शरद पवार से स- India TV Hindi
मैं जिस इमारत में रहती हूं वो शरद पवार से संबंधित है: कंगना Image Source : INDIA TV

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वह यहां जिस इमारत में रहती हैं, वह शरद पवार से संबंधित है। ऐसे में कई खबरों में कहा गया है कि अभिनेत्री का इशारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख की ओर था। हालांकि, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को ऐसे दावों का खंडन किया और कहा कि अभिनेत्री ने जो कहा उसका कोई आधार नहीं है।

रनौत ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए बुधवार को ट्विटर पर कहा कि यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि पूरी इमारत के लिए था और यह सिर्फ मेरे फ्लैट का मुद्दा नहीं है बल्कि एक इमारत का मुद्दा है, यह इमारत शरद पवार से संबंधित है। हमने उनके हिस्सेदार से फ्लैट खरीदा है, इसलिए वह इसके लिए जवाबदेह हैं, मैं नहीं।

इस बीच, रनौत के दावे को लेकर जब संवाददाताओं ने पवार से सवाल किया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया। पवार ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ''यह मेरी इच्छा है कि कोई मेरे नाम पर एक इमारत का नाम रखे।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत