नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रम्या पाकिस्तान की तारीफ करने पर मुसीबत में फंस गई हैं। अभिनेत्री और पूर्व सांसद राम्या ने पाकिस्तान के लोगों को ‘अच्छा और मेहमाननवाज’ बताया था। जिसके खिलाफ उनपर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले पर राम्या ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैं माफी नहीं मांगूंगी।
राम्या के खिलाफ पाक की तारीफ कर देश की जनता के अपमान और उन्हें भड़काने, बयान से कर्नाटक में अशांति पैदा करने के आरोप के तहत सेक्शन 200 के तहत केस दर्ज किया गया है।
उन्होंने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के पाकिस्तान को नर्क बताए जाने के बयान को गलत बताया। उन्होंने कहा "पाकिस्तान नर्क नहीं है... वहां के लोग बिल्कुल हम जैसे हैं... उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया..."
केस दर्ज करवाने वाले कटनामाने विट्ठल गौड़ा नामक वकील के हवाले से कहा गया है कि वह रम्या द्वारा पाकिस्तानियों की तारीफ किए जाने से 'स्तंभित' हैं। मामले की सुनवाई इसी सप्ताह शनिवार को होगी।
SAARC कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए राम्या हाल में पाकिस्तान में थीं।