1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, कहा-कांग्रेस-JD(S) को जनता माफ नहीं करेगी

कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, कहा-कांग्रेस-JD(S) को जनता माफ नहीं करेगी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2018 04:16 pm IST,  Updated : May 19, 2018 04:16 pm IST

कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। विश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए येदियुरप्पा काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जनादेश बीजेपी के पक्ष में था न कि कांग्रेस और जेडीएस के पक्ष में।

BS Yeddyurappa resign- India TV Hindi
BS Yeddyurappa resign Image Source : PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले  विधानसभा में अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। विश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए येदियुरप्पा काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जनादेश बीजेपी के पक्ष में था न कि कांग्रेस और जेडीएस के पक्ष में। उन्होंने कहा कि वे पूरे राज्य का दौरा करेंगे और यह तय करेंगे कि 2019 लोकसभा चुनाव में 28 से 28 सीटें बीजेपी जीते। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस और जेडीएस को माफ नहीं करेगी और उनकी सरकार कभी 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी।

इससे पहले दिनभर काफी गहमा गहमी रही। सुप्रीम कोर्ट ने प्रोटेम स्पीकर को बदलने की कांग्रेस पार्टी की याचिका पर बहस के बाद उनकी अर्जी ठुकरा दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत