1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक: बीजेपी ने की कुमारस्वामी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग

कर्नाटक: बीजेपी ने की कुमारस्वामी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2019 02:17 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 02:59 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है।

HD Kumaraswamy- India TV Hindi
HD Kumaraswamy | PTI File

बेंगलुरु: कर्नाटक में जारी सियासी रस्साकशी के बीच विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने अब आगे के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने विधानसभा अध्‍यक्ष रमेश कुमार को नोटिस देकर मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी की सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की मांग की है। 

वहीं, विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि वह मंगलवार को बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद विश्वास मत पर फैसला लेंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 6 अन्य विधायकों की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के लिए हामी भर दी है।


इस मामले पर बात करते हुए बीजेपी नेता सुरेश कुमार ने कहा, 'यह कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी पर निर्भर है कि वह साबित करें कि उनके पास बहुमत है। उन्होंने खुद स्पीकर से समय तय करने के लिए कहा है, पहले यह किया जाना चाहिए उसके बाद अन्य काम। हमारे सभी 105 विधायक एक साथ हैं।'

उधर कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तारीख तय की गई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार 18 जुलाई को कुमारस्वामी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत