1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में भाजपा को कांग्रेस की गलती से मिलीं 104 सीटें: मायावती

कर्नाटक में भाजपा को कांग्रेस की गलती से मिलीं 104 सीटें: मायावती

 Reported By: IANS
 Published : May 20, 2018 11:39 pm IST,  Updated : May 20, 2018 11:39 pm IST

मायावती ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के विधायकों की संख्या 104 भी नहीं होती, बल्कि इससे काफी नीचे चली जाती। कांग्रेस पार्टी ने थोड़ी सी भूल कर दी, जिसका फायदा भाजपा को मिल गया...

mayawati- India TV Hindi
mayawati

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिलने के लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी भाषणों में जेडी-एस को यदि भाजपा की 'बी टीम' न बताया होता तो नतीजा कुछ और होता।

मायावती ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के विधायकों की संख्या 104 भी नहीं होती, बल्कि इससे काफी नीचे चली जाती। कांग्रेस पार्टी ने थोड़ी सी भूल कर दी, जिसका फायदा भाजपा को मिल गया।

बसपा प्रमुख ने अपने बयान में कहा, "कांग्रेस पार्टी को मैं सलाह देना चाहती हूं कि इनको आगे भविष्य में किसी भी चुनाव में अपनी चुनावी जनसभाओं में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे उल्टे भाजपा व आरएसएस को ही फायदा पहुंच जाए।"

मायावती ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपने भाषणों में खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जेडी-एस को भाजपा की बी टीम बताकर इनके वोटों को और बांट दिया। यही कारण है कि ऐसे क्षेत्रों में भी अधिकांश भाजपा के उम्मीदवार कामयाब हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत