मुंबई: मुंबई के एक होटल में ठहरे कर्नाटक के 16 बागी विधायक बृहस्पतिवार की दोपहर को विमान से बेंगलुरु रवाना हो गए जहां वे विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि विधायक विशेष विमान से दो बजकर 50 मिनट पर बेंगलुरु के लिए रवाना हुए।
Related Stories
बागी विधायकों ने बृहस्पतिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुरूप वे राज्य के विधानसभाध्यक्ष से मुलाकात करेंगे लेकिन अपने इस्तीफे वापस नहीं लेंगे।
उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के बागी विधायकों को शाम 6 बजे तक विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर इस्तीफा देने के अपने फैसले की जानकारी देने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है।
ये बागी विधायक कर्नाटक सरकार से अपना समर्थन वापस लेकर और विधायक के तौर पर इस्तीफा देने के बाद से शनिवार शाम से ही मुंबई के एक होटल में रूके थे।