बेंगलुरु/मुंबई: कर्नाटक में पहले से ही कुआं और खाई के बीच झूल रही JDS-कांग्रेस सरकार को 2 अन्य विधायकों, एम. टी. बी. नागराज और के. सुधाकर, के इस्तीफे से बुधवार को बड़ा झटका लगा। वहीं दूसरी ओर मुंबई में हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी है जहां मंत्री डीके शिवकुमार को बागी विधायकों को मनाने के प्रयास में होटल पहुंचने पर हिरासत में लिया गया है। साथ ही इस नाटक का एक हिस्सा राजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। कर्नाटक के सियासी नाटक से जुड़े अपडेट्स और खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें:
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- कर्नाटक संकट: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले स्पीकर रमेश कुमार - पूरी रात करनी होगी इस्तीफों की जांच
कर्नाटक संकट: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले स्पीकर रमेश कुमार - पूरी रात करनी होगी इस्तीफों की जांच
कर्नाटक में जारी सियासी नाटक से जुड़े हर बड़े अपडेट और ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें:
Karnataka Political Crisis Live Updates
-
7:31 PM (IST) Jul 11, 2019
उन्होंने मुझे बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें धमकी दी और वो डर की वजह से मुंबई चले गए। लेकिन मैंने उनसे कहा कि उन्हें मुझसे संपर्क करना चाहिए था और मैं उन्हें सुरक्षा दिलवाता। महज 3 दिन कार्य दिवस बीत हैं लेकिन उनका बर्ताव ऐसा है मानों भूंकप आ गया हो।
-
7:28 PM (IST) Jul 11, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने मुझे फैसला लेने के लिए कहा है। मैंने हर चीज की वीडियोग्राफी करवाई है और मैं इसे सुप्रीम कोर्ट भेजूंगा।
-
7:25 PM (IST) Jul 11, 2019
रमेश कुमार - मुझे इन इस्तीफों की जांच पूरी रात करनी पड़ेगी और पता लगाना होगा कि क्या ये पूरी तरह ठीक हैं।
-
7:23 PM (IST) Jul 11, 2019
रमेश कुमार - विधायक मुझसे संवाद नहीं करते और राज्यपाल के पास जाते हैं। वो क्या कर सकते हैं? क्या यह दुरुपयोग नहीं है? वो सुप्रीम कोर्ट भी चले गए। मेरा दायित्व इस राज्य के लोगों के और देश के संविधान के लिए हैं। मैं देरी कर रहा हूं क्योंकि मुझे इस मिट्टी से प्यार है। मैं जल्दबाजी में काम नहीं कर रहा हूं।
-
7:18 PM (IST) Jul 11, 2019
स्पीकर रमेश कुमार ने कहा, “सोमवार को इस्तीफों की कर्नाटका विधायसभा नियमर प्रक्रिकया के रूल 202 के तहत जांच की गई। 8 पत्र निर्धारित प्रारूप में नहीं थे। बाकी के मामलों में, मैं यह देखने के लिए बाध्य हूं कि क्या इस्तीफे स्वैच्छिक और वास्तविक हैं। इस्तीफे की स्वैच्छिक और वास्तविक प्रकृति के बारे में बात नहीं करूंगा।”
-
7:13 PM (IST) Jul 11, 2019
स्पीकर रमेश कुमार ने कहा, “6 जुलाई को मैं 1.30 बजे तक अपने चैम्बर में था। विधायक वहां 2 बजे आए। उन्होंने पहले से समय भी नहीं लिया था। इसलिए यह गलत है कि मैं वहां से इसलिए चला गया क्योंकि वो आ रहे थे।”
-
7:11 PM (IST) Jul 11, 2019
स्पीकर रमेश कुमार ने कहा, “मुझे बुरा लगा जब मैनें कुख खबरें देखी कि मैं प्रकिया में देरी कर रहा हूं। राज्यपाल ने मुझे 6 तारीख को जानकारी दी। मैं तब तक कार्यालय में था और बाद में कुछ पर्सनल काम की वजह से मैं गया। उससे पहले किसी भी विधायक ने इस बात की जानकारी मुझे नहीं कि को वो मुझे मिलने आ रहे हैं।”
-
7:04 PM (IST) Jul 11, 2019
स्पीकर रमेश कुमार ने शुरू की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
-
6:58 PM (IST) Jul 11, 2019
कर्नाटक कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को वित्त विधेयक और अन्य मामलों को पारित करने के लिए शुक्रवार के सत्र में भाग लेने के लिए व्हिप जारी किया है। अगर विधायक अनुपस्थित रहत हैं तो उन्हें दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया जाएगा।
-
6:25 PM (IST) Jul 11, 2019
बागी विधायकों ने निर्धारित प्रारूप में स्पीकर रमेश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा।
-
6:10 PM (IST) Jul 11, 2019
11 MLA स्पीकर के दफ्तर में पहुंचे, 7 बजे स्पीकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
-
6:02 PM (IST) Jul 11, 2019
कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा देने वाले बागी विधायक मुंबई से विशेष विमान से बेंगलुरु पहुंचे। (भाषा)
-
4:12 PM (IST) Jul 11, 2019
मुंबई के एक होटल में ठहरे कर्नाटक के 16 बागी विधायक बृहस्पतिवार की दोपहर को विमान से बेंगलुरु रवाना हो गए जहां वे विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। (भाषा)
-
4:09 PM (IST) Jul 11, 2019
कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और कई अन्य नेताओं ने विधाना सौधा में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि वो आज शाम 6 बजे कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर से मिलकर उन्हें अपने इस्तीफे दें।
-
2:21 PM (IST) Jul 11, 2019
कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। अदालत के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है।
-
2:04 PM (IST) Jul 11, 2019
पिछले कुछ दिनों से वे ऐक्टिव हैं। पहले ऐसी तेजी क्यों नहीं दिखाई गई। मुझे बीडीए अध्यक्ष पद से हटाने के लिए बेंगलुरु डिवेलपमेंट अथॉरिटी में आईएएस अफसर की तैनाती हुई थी। मुझे ऐसे फैसले लेने वाली सरकार नहीं चाहिए: बागी कांग्रेस विधायक एसटी सोमशेखर
-
2:04 PM (IST) Jul 11, 2019
कर्नाटक के बागी कांग्रेस विधायक एसटी सोमशेखर ने कहा, 'हम अपने नेता राहुल गांधी का मान रखने के लिए इस सरकार के साथ थे। लेकिन हमसे किए वादे पूरे नहीं किए गए। हमने अचानक से यह फैसला नहीं लिया है। हमने पहले भी विरोध जताया था, लेकिन तब किसी को कोई परवाह नहीं थी।'
-
2:00 PM (IST) Jul 11, 2019
कुमारस्वामी ने 2009-10 के उस वाकये की याद दिलायी, जब कुछ मंत्रियों सहित 18 विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा का विरोध किया था, लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था।
-
1:59 PM (IST) Jul 11, 2019
कुमारस्वामी ने उनके इस्तीफे की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘मैं इस्तीफा क्यों दूं? मुझे इस्तीफा देने की क्या जरूरत है?’
-
1:58 PM (IST) Jul 11, 2019
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस- जद (एस) गठबंधन 16 विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार पर खतरे के बादल मंडराने के बावजूद मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी इस्तीफा देने को तैयार नहीं है।
-
11:20 AM (IST) Jul 11, 2019
कोर्ट ने कहा कि यदि विधायक इस्तीफा देना चाहते हैं तो वे स्पीकर से मिल लें। अदालत ने यह भी कहा कि इन विधायकों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
-
11:19 AM (IST) Jul 11, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही DGP को विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए हैं। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट कल फिर सुनवाई करेगा।
-
11:18 AM (IST) Jul 11, 2019
कर्नाटक मुद्दे पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों को 6 बजे तक स्पीकर के सामने पेश होने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विधायक स्पीकर को इस्तीफे के बारे में जानकारी दें।
-
9:59 AM (IST) Jul 11, 2019
कर्नाटक विधानसभा का सत्र 5 दिन बाद शुरू होने वाला है। 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 13 और जेडीएस के 3 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।
-
8:42 AM (IST) Jul 11, 2019
पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताया है। भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए सिद्धारमैया ने पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को गुंडा भी कहा है।
-
8:42 AM (IST) Jul 11, 2019
कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायकों ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर दस्तक दी है। इन विधायकों का आरोप है कि विधानसभा स्पीकर अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं और जानबूझकर उनके इस्तीफे को स्वीकार करने में समय ले रहे हैं।
-
8:41 AM (IST) Jul 11, 2019
कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच 11 से 14 जुलाई तक राज्य विधानसभा में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत विधानसभा में चार से अधिक लोग एक साथ इकट्ठे नहीं हो सकते हैं।
-
7:16 AM (IST) Jul 11, 2019
मंगलवार को जिन 10 विधायकों ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा मांगी थी, उसमें एसटी सोमशेखर भी शामिल थे।
-
7:16 AM (IST) Jul 11, 2019
कांग्रेस के बागी विधायक एसटी सोमशेखर मुंबई से लौटकर बेंगलुरु आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने इस्तीफा भले ही दे दिया हो लेकिन वह अभी भी कांग्रेस में ही हैं।