बेंगलुरु: कर्नाटक में JDS-कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए दोनो दलों की तरफ से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। नए सिरे से मंत्रीमंडल का गठन करने के लिए अब दोनो ही दलों के सभी मंत्रियों ने त्यागपत्र दे दिया है। पहले कांग्रेस के कोटे वाले 22 मंत्रियों ने त्यागपत्र दिया था और अब JDS के सभी मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपनी इस्तीफा भेज दिया है। इस बीच दोनो दलों के लिए कुछ राहत देने वाली एक और खबर है, कर्नाटक में JDS-कांग्रेस गठबंधन सरकार के जिन 13 विधायकों ने त्यागपत्र दिया था उनमें से एक विधायक सौम्या रेड्डी ने कुछ नरम पड़ने के संकेत दिए हैं। सौम्या रेड्डी मंगलवार को होनो वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक बेंगलुरु में होने जा रही है।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- कर्नाटक संकट: BJP विधायक दल की बैठक, सरकार बचाने की पुरजोर कोशिश में कांग्रेस-JDS
कर्नाटक संकट: BJP विधायक दल की बैठक, सरकार बचाने की पुरजोर कोशिश में कांग्रेस-JDS
अगर इन विधायकों के त्यागपत्रों को स्वीकार कर लिया जाता है तो सरकार अल्पमत में आ सकती है। इस्तीफा देने वाले 13 विधायकों में से 10 मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं।
Karnataka political crisis LIVE updates
-
9:09 PM (IST) Jul 08, 2019
-
8:59 PM (IST) Jul 08, 2019
कर्नाटक: कांग्रेस नेताओं के सी वेणुगोपाल, दिनेश गुंडु राव, सिद्धारमैया, जी परमेश्वर, एमबी पाटिल और ईश्वर खांडरे ने एक अज्ञात स्थान पर बैठक की जिसमें कानूनी सलाहकारों के साथ इस्तीफा देने वाले विधायकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के बारे में चर्चा की गई।
-
6:03 PM (IST) Jul 08, 2019
कर्नाटक मंत्री और स्वतंत्र विधायक आर शंकर ने मंत्री परिषद से इस्तीफा दिया।
-
5:43 PM (IST) Jul 08, 2019
BJP विधायक दल की बैठक से पहले बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 'सरकार अल्पमत में है। मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।' उन्होंने ये भा कहा कि 'मंगलवार को इस मांग को लेकर पूरे राज्य में प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार बनानी है या नहीं बनानी, इस बात का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।'
-
5:17 PM (IST) Jul 08, 2019
-
4:17 PM (IST) Jul 08, 2019
गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि कर्नाटक में जारी राजनीतिक संकट से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कांग्रेस और जद एस विधायकों का अपने नेतृत्व में भरोसा नहीं रहा और यही कारण है कि वह बागी हो रहे हैं।
-
4:16 PM (IST) Jul 08, 2019
खडगे ने कहा कि मुझे इसके बारे में मालूम नहीं है और मैं चाहता हूं कि यह गठबंधन सरकार बनी रहे और सुचारू रूप से चले।’ उन्होंने कहा कि वह विधायकों से इस्तीफा वापस लेने के लिए बात करेंगे। खड़गे ने भाजपा पर देशभर में ‘गैर भाजपा’ निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
-
4:16 PM (IST) Jul 08, 2019
खड़गे ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम सामने आने पर सफाई देते हुए इसे ‘झूठी’ खबरें बताया जो सिर्फ पार्टी को विभाजित करने के लिए मीडिया द्वारा फैलाई जा रही है।
-
4:14 PM (IST) Jul 08, 2019
ऐसी खबरें भी हैं कि सरकार बचाने के विकल्प के तौर पर मुख्यमंत्री बदला जा सकता है और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
-
4:14 PM (IST) Jul 08, 2019
अगर विधायकों के त्यागपत्रों को स्वीकार कर लिया जाता है तो सरकार अल्पमत में आ सकती है। इस्तीफा देने वाले 13 विधायकों में से 10 मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं।
-
4:13 PM (IST) Jul 08, 2019
विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि वह घटनाक्रमों पर नजर रख रही है और उसने संकेत दिए कि पार्टी सरकार बनाने के विकल्पों पर विचार कर रही है।
-
3:59 PM (IST) Jul 08, 2019
कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके कांग्रेस एमएलए रामालिंगा रेड्डी की बेटी और कांग्रेस एमएलए सौम्या रेड्डी मंगलवार को बेंग्लूरू में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगी।