1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में जारी राजनीतिक संकट से BJP का कोई लेना देना नहीं: केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी

कर्नाटक में जारी राजनीतिक संकट से BJP का कोई लेना देना नहीं: केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2019 09:27 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 09:27 pm IST

रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस और जद एस दोनों इस स्थिति में नहीं हैं कि वह अपने विधायकों को रोक सके। केंद्रीय मंत्री विजयवाड़ा में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को आज दोपहर संबोधित कर रहे थे।

G Kishan Reddy- India TV Hindi
G Kishan Reddy

अमरावती: केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि कर्नाटक में जारी राजनीतिक संकट से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना देना नहीं है और साथ ही यह भी कहा कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कांग्रेस और जद एस विधायकों का अपने नेतृत्व में भरोसा नहीं रहा और यही कारण है कि वह बागी हो रहे हैं। रेड्डी ने कहा, ‘‘ऐसे आरोप भाजपा पर अतीत में भी लगते रहे हैं लेकिन कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे से हमारा कोई लेना देना नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि सच्चाई यह है कि वे (विधायक) लंबे समय से छोड़ना चाह रहे थे।

रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस और जद एस दोनों इस स्थिति में नहीं हैं कि वह अपने विधायकों को रोक सके। केंद्रीय मंत्री विजयवाड़ा में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को आज दोपहर संबोधित कर रहे थे। रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस और जद एस के नेताओं का भरोसा उनके नेतृत्व में नहीं रहा और इसलिए वह छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की स्थिति अब इतनी दयनीय हो गयी है कि उसके पास अध्यक्ष भी नहीं है।’’

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी निकट भविष्य में राजनीतिक संकट देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘आप अगले दो सालों में दोनों तेलुगु राज्यों में जबरदस्त राजनैतिक बदलाव देखेंगे । इन दोनों राज्यों में सत्तारूढ़ दलों का एकमात्र विकल्प भारतीय जनता पार्टी ही है और यह तय है कि यह (भाजपा) एक ताकत बनकर उभरेगी।’’ मंत्री ने कहा कि लोगों ने देश में हुए हालिया आम चुनाव में वंशवादी राजनीति को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मतदाताओं ने मुलायम सिंह परिवार उत्तर प्रदेश में, लालू परिवार बिहार में और देवगौड़ा परिवार को कर्नाटक में खारिज कर दिया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत