नई दिल्ली: Karnataka Political crisis: कर्नाटक में राजनीतिक संकट गहराता ही जा रही है। सरकार बनाने और बचाने की सियासी खींचातानी चल रही है। एक तरफ से कांग्रेस आरोप लगा रही है कि प्रदेश में जो कुछ हो रहा है उसके पीछे बीजेपी का हाथ है लेकिन बीजेपी इस आरोप को सिरे से नकार रही है। वहीं, इस सबके बीच दूसरी ओर ये सवाल बना हुआ है कि क्या अब राज्य में कांग्रेस-JDS सरकार बनी रहेगी या फिर राज्य में नई सरकार का निर्माण होगा।
अरविंद लिंबावली ने कहा कि 'कल दोपहर एक बजे बीजेपी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा। हम मामले में तत्काल प्रभाव से राज्यपाल का हस्तक्षेप चाहते हैं।'
कर्नाटक में बीजेपी नेता अरविंद लिंबावली ने कहा कि 'बीएस येदियुरप्पा ने BJP विधायकों के साथ मीटिंग की। बीते कल हमने फैसला किया था कि हम जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ प्रदर्शन करेंगे। आज हमने फैसला किया है कि सभी BJP विधायक कल विधानसभा के बाहर 11.30 बजे प्रोटेस्ट करेंगे।'
कर्नाटक सरकार में कांग्रेस के मंत्री डीके शिवकुमार कल मुंबई में बाघी विधायकों के साथ मिलाकात करेंगे।
कर्नाटक में जारी सियासी घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में नारे लगाए। 17वीं लोकसभा में राहुल गांधी ने पहली बार नारेबाजी की।
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि "मैंने राज्यपाल को पत्र लिखा है कि मुझ से कोई भी विधायक नहीं मिला है। राज्यपाल ने मुझे एक दूसरा पत्र लिखा है कि निर्दलीय विधायक नागेश ने इस्तीफा दे दिया है। मैं मंत्रियों के बारे में कुछ नहीं कर सकता। मैं नहीं जानता राज्यपाल ने उनके बारे में मुझे पत्र क्यों लिखा है।"
सबको डर है कि पता नहीं कौन कब किसके नाम की जय बोल दे, किस पार्टी का झंडा उठा ले इसलिए कांग्रेस के बागी विधायकों को अब गोवा के होटल में शिफ्ट किया गया है।
संसद में कर्नाटक की राजनीतिक उठापटक को लेकर बहस हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जो कुछ हो रहा है उसके पीछे बीजेपी का हाथ है लेकिन बीजेपी ने बोल दिया कि ये सब इस्तीफे का नाटक किया जा रहा है।
कर्नाटक में संकट में घिरी जद (एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार की हालत तब और ज्यादा खराब हो गई जब सरकार बचाने के लिए जद (एस) और कांग्रेस ने बागियों को मंत्री पद की पेशकश की जिसे कथित तौर पर उन्होंने ठुकरा दिया। कल तक जो सवाल कर्नाटक की चौहद्दी में घूम रहा था अब वो दिल्ली तक पहुंच गया है।
संपादक की पसंद