1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक निकाय चुनाव 2018: निगम और शहरी निकाय में BJP आगे, नगर निकाय में कांग्रेस की जीत

कर्नाटक निकाय चुनाव 2018: निगम और शहरी निकाय में BJP आगे, नगर निकाय में कांग्रेस की जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2018 10:37 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 04:46 pm IST

कर्नाटक निकाय चुनाव के आज नतीजे आएंगे। 102 शहरी निकाय सीटों के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। कर्नाटक भर में 102 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए 31 अगस्त को मतदान हुए थे।

KARNATKA ELECTION- India TV Hindi
KARNATKA ELECTION

कर्नाटक में सोमवार को 105 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। एक सर्वेक्षण अधिकारी ने कहा कि 31 अगस्त को हुए निकाय चुनावों के परिणाम आज देर शाम तक या मंगलवार सुबह तक आने की उम्मीद है। राज्य की 29 नगरपालिकाओं, 53 टाउन नगर पालिकाओं और 23 टाउन पंचायतों के 2,633 वार्डो में और तीन नगर निगमों के 135 वार्डो में मतदान हुआ। निकाय चुनावों के लिए राज्य में 67.5 प्रतिशत मतदाताओं मे मतदान किया।

LIVE UPDATES:

  • 2664 सीटों में से 2662 पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसमें से कांग्रेस ने 982 सीटों पर, बीजेपी ने 929, जेडी (एस) ने 375 और निर्दलीय ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है।
  • कर्नाटक शहरी स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कांग्रेस पीछे नहीं है। गर्दन से गर्दन की लड़ाई है और यदि आप धर्मनिरपेक्ष वोट जोड़ते हैं, तो वे सबसे अधिक हैं। ये चुनाव मामूली मुद्दों और स्थानीय उम्मीदवारों पर आधारित हैं और इन परिणामों में ज्यादा महत्व नहीं है।
  • नगर निगम के 135 सीटों में से 125 के नतीजे घोषित, BJP ने 50 और कांग्रेस मे 34 सीटें जीती, निर्दलीय को 28 सीटें
  • शहर निकाय के 927 में से 925 नतीजे घोषित, BJP ने 369 और कांग्रेस ने 294 सीटें जीती, JDS को 106 सीटें
  • नगर निकाय के 1247 में से 1220 नतीजे घोषित, BJP को 363 और कांग्रेस को 500 सीटें, JDS को 210 सीटें
  • नगर पंचायत के 400 में से 355 नतीजे घोषित, BJP को 130 और कांग्रेस को 138 सीटें, JDS को 29 सीटें

सभी वाडरें में मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया था। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कुल 36 लाख मतदाताओं ने पंजीकरण कराया और 13.33 लाख मतदाता तीन शहरों मैसूर, शिमोगा और तुमकुरू के थे। कुल 8,340 उम्मीदवार मैदान में हैं। शहरी निकाय चुनावों में में कांग्रेस के 2,306 उम्मीदवार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2,203 और जनता दल-सेकुलर (जेडी-एस) के 1,397 मैदान में हैं जबकि 814 शहर निगमों में चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस से 135, भाजपा से 130 और जेडी-एस से 129 उम्मीदवार शामिल हैं।

साल 2013 में 4,976 सीटों पर शहरी निकाय चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने 1,960 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी और जेडी-एस ने दोनों ने 905 सीटें जीती थीं और निर्दलियों ने 1,206 सीटें जीती थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत