1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कश्मीर में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, परीक्षाएं और रेल सेवा रद्द

कश्मीर में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, परीक्षाएं और रेल सेवा रद्द

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2017 10:05 am IST,  Updated : May 29, 2017 10:05 am IST

श्रीनगर और कश्मीर के अन्य स्थानों पर सोमवार को भी कर्फ्यू और प्रतिबंध जारी है। प्रशासन का कहना है कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है।

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

श्रीनगर: श्रीनगर और कश्मीर के अन्य स्थानों पर सोमवार को भी कर्फ्यू और प्रतिबंध जारी है। प्रशासन का कहना है कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है। श्रीनगर जिला मजिस्ट्रेट फारुख अहमद लोन ने बताया, "सात पुलिस थाना क्षेत्रों खानयार, रैनवाड़ी, नौहट्टा, एम.आर.गंज, सफा कदाल, क्रालखंड़ और मैसूमा में कर्फ्यू जारी रहेगा।"

अनंतनाग के जिला मजिस्ट्रेट सैयद अबीद राशिद ने भी कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनंतनाग में प्रतिबंध लगाया हुआ है।

कश्मीर घाट में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सबजार बट के शनिवार को मारे जाने के बाद से तनाव बना हुआ है। पुलवामा जिले के सैमोहा गांव में अपने सहयोगी फैजान अहमद के साथ सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सबजार को मार गिराया गया था।

सबजार और फैजान दोनों ही त्राल तहसील के रातसूना गांव के हैं, जहां उन्हें दफनाया गया है।

प्रशासन ने हिजबुल कमांडर की मौत के बाद हिंसा भड़कने से रोकने के लिए रविवार को कर्फ्यू और प्रतिबंध लगा दिया था। अलगाववादियों ने सोमवार को बंद का आह्वान किया है और लोगों को मंगलवार को 'मार्च टू त्राल' में शामिल होने की अपील की है। 

वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी और मीरवाइज उमर फारुख को नजरबंद रखा गया है जबकि जेकेएलएफ प्रमुख मुहम्मद यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है और सोमवार को होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।

रेल सेवाएं भी सोमवार को लगातार दूसरे दिन रद्द हैं।

घाटी के कई होटल व्यवसायी कर्फ्यू और प्रतिबंध से आजीविका को बाधा पहुंचने का रोना रो रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत