1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कावेरी संकट: कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया

कावेरी संकट: कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2016 02:01 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 02:01 pm IST

चेन्नई: कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने कावेरी जल विवाद को लेकर कल किसान एवं व्यापारी संगठन द्वारा किए गए एक दिन के बंद को आव्हान को आज समर्थन दिया। सब्जी और दूध कारोबारी भी बंद

cauvery crisis- India TV Hindi
cauvery crisis

चेन्नई: कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने कावेरी जल विवाद को लेकर कल किसान एवं व्यापारी संगठन द्वारा किए गए एक दिन के बंद को आव्हान को आज समर्थन दिया। सब्जी और दूध कारोबारी भी बंद में शामिल होंगे। उनके संबंधित संगठनों ने यह जानकारी दी। 

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तिरूनवुक्करासर ने बंद के प्रति पार्टी के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने एक बयान में कहा, मैं पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से बंद में शामिल होने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने लोगों से इसे सफल बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की। इसी बीच राज्यभर में सब्जी कारोबारी बंद के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखेंगे। चेन्नई के कोयाम्बेडू में ऑल होलसेल ट्रेडर्स एसोसिएशन के सलाहकार वी आर सौंदरराजन ने बताया कि हजारों सब्जी कारोबारी एवं संबंधित श्रमिक काम से दूर बंद में शामिल होंगे।

​तमिलनाडु मिल्क एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक और अध्यक्ष एस ए पोन्नुसामी ने कहा कि इसी तरह दूध व्यापारी भी बंद से जुड़ेंगे। कई संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है जिनमें राजनीतिक दल भी शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत