1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल बोले- लालू ने खींचकर गले लगाया

केजरीवाल बोले- लालू ने खींचकर गले लगाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 23, 2015 01:20 pm IST,  Updated : Nov 23, 2015 01:22 pm IST

नई दिल्ली: बिहार में किंगमेकर के तौर पर उभरे लालू प्रसाद यादव को गले लगने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इस पर सफाई दी है। केजरीवाल ने अपनी सफाई देते हुए

केजरीवाल बोले- लालू ने...- India TV Hindi
केजरीवाल बोले- लालू ने खींचकर गले लगाया

नई दिल्ली: बिहार में किंगमेकर के तौर पर उभरे लालू प्रसाद यादव को गले लगने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इस पर सफाई दी है। केजरीवाल ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि वो खुद लालू के गले नहीं लगे जबकि लालू ने खुद खींचकर उन्हें गले लगाया। गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की प्रचंड जीत के बाद लालू एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में हैं।

केजरीवाल ने दी सफाई-

केजरीवाल ने लालू प्रसाद यादव के गले लगने वाले वाकये पर सफाई देते हुए कहा कि वो नीतीश कुमार के समारोह में हिस्सा लेने गए थे और लालू ने उन्हें हाथ खींचकर ऊपर बुला लिया। उन्होंने कहा कि वो लालू के भ्रष्टाचार के विरोध में हमेशा से रह हैं और वो वंशवाद की परंपरा के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि लालू ने उन्हें जबरन खींचकर गले लगाया था।

केजरीवाल ने किए सवाल-

लालू प्रसाद यादव और केजरीवाल के गले मिलने के पोस्टरों ने दिल्ली के सीएम के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी है। अब केजरीवाल जगह जगह अपनी सफाई देते फिर रहे हैं। उनका कहना है कि लालू से अन्य नेता भी मिलते हैं तो अन्य नेताओं की उनसे मुलाकात पर सवाल क्यों नहीं किए जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।