1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संविधान की हत्या है अरूणाचल में राष्ट्रपति शासन: केजरीवाल

संविधान की हत्या है अरूणाचल में राष्ट्रपति शासन: केजरीवाल

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 24, 2016 04:53 pm IST,  Updated : Jan 24, 2016 04:54 pm IST

नई दिल्ली: अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की कैबिनेट की सिफारिश पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हैरानी जताई और इसे देश के संविधान की हत्या करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट

kejriwal- India TV Hindi
kejriwal

नई दिल्ली: अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की कैबिनेट की सिफारिश पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हैरानी जताई और इसे देश के संविधान की हत्या करार दिया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘केंद्रीय कैबिनेट का अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करना हतप्रभ करने वाला है। गणतंत्र दिवस से पूर्व यह संविधान की हत्या है। भाजपा चुनाव नहीं जीत पाई और अब वह पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करना चाहती है।’

केंद्रीय कैबिनेट ने आज अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की जो इस वक्त राजनीतिक उथल पुथल से गुजर रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आज सुबह हुई बैठक में पर्वतीय राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।