1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल का PM मोदी पर हमला, कहा-गांधी परिवार के पास उनके कुछ राज हैं

केजरीवाल का PM मोदी पर हमला, कहा-गांधी परिवार के पास उनके कुछ राज हैं

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2016 01:00 pm IST,  Updated : May 08, 2016 01:00 pm IST

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "गांधी परिवार के पास मोदी जी के कुछ राज हैं। इसलिए मोदी जी कभी गांधी परिवार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते।"

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गांधी परिवार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते। इससे पता चलता है कि गांधी परिवार मोदी के कुछ राज जानते हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "गांधी परिवार के पास मोदी जी के कुछ राज हैं। इसलिए मोदी जी कभी गांधी परिवार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते।"

इससे पहले, केजरीवाल ने अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच साठगांठ का आरोप लगा चुके हैं। गौरतलब है कि ये हेलीकॉप्टर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के शासनकाल में खरीदे गए थे।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती भी दी।

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को सोनिया गांधी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था।

गौरतलब है कि पिछले महीने अगस्तावेस्टलैंड सौदे पर इटली की अदालत के फैसले में सोनिया गांधी का नाम आने की वजह से वह निशाने पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत