1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र के मंत्री बोले, ‘कभी नहीं की दाऊद से बात, AAP का आरोप बेबुनियाद’

महाराष्ट्र के मंत्री बोले, ‘कभी नहीं की दाऊद से बात, AAP का आरोप बेबुनियाद’

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2016 09:02 pm IST,  Updated : May 21, 2016 10:44 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से ने आम आदमी पार्टी (AAP) की एक नेता के इस आरोप को आज बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कराची स्थित आवास से

eknath khadse- India TV Hindi
eknath khadse

मुंबई: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से ने आम आदमी पार्टी (AAP) की एक नेता के इस आरोप को आज बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कराची स्थित आवास से उनके मोबाइल फोन पर कई कॉल किए गए। खड़से ने कहा कि जिस फोन नंबर की बात की जा रही है, वह पिछले एक साल से बंद है।

खड़से ने कहा, आप की प्रवक्ता जिस फोन नंबर की बात कर रही हैं, वह पिछले एक साल से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। इस दौरान इस फोन से न तो कोई अंतरराष्ट्रीय कॉल की गई और न ही कोई ऐसी कॉल इस पर आई। देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री खड़से ने कहा, दूरसंचार सेवा प्रदाता ने एक पत्र भेजकर तथ्य स्पष्ट किए हैं। इस बात की संभावना है कि नंबर हूबहू हो।

खड़से ने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री और जलगांव के पुलिस अधीक्षक से इस बात की जांच करने को कहा है क्या कोई शख्स इस नंबर का इस्तेमाल कर रहा है। मैंने मुख्यमंत्री से गजानन पाटिल के रिश्वतखोरी के मामले की भी गहन जांच कराने को कहा है।' उन्होंने कहा कि आप नेताओं की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

आप की प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन ने कल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर खड़से के इस्तीफे की मांग की थी। खड़से के निजी सहायक की कथित संलिप्तता वाले रिश्वतखोरी के मामले में मेनन ने खड़से का इस्तीफा मांगा। मेनन ने कॉल रिकॉर्ड का भी मुद्दा उठाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।