1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. DMK के पूर्व नेता ने थामा BJP का दामन, बोले- स्टालिन के भाई अलागिरी मेरे करीबी, उन्हें भी लाने की कोशिश करूंगा

DMK के पूर्व नेता ने थामा BJP का दामन, बोले- स्टालिन के भाई अलागिरी मेरे करीबी, उन्हें भी लाने की कोशिश करूंगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 02:46 pm IST

डीएमके के पूर्व नेता केपी रामालिंगम ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वो सांसद रह चुके हैं।

KP Ramalingam joins the Bharatiya Janata Party । DMK के पूर्व नेता ने थामा BJP का दामन, बोले- स्टालि- India TV Hindi
KP Ramalingam joins the Bharatiya Janata Party । DMK के पूर्व नेता ने थामा BJP का दामन, बोले- स्टालिन के भाई अलागिरी मेरे करीबी, उन्हें भी लाने की कोशिश करूंगा Image Source : TWITTER/ANI

चेन्नई. डीएमके के पूर्व नेता और सांसद केपी रामालिंगम ने शनिवार को चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि डीएमके चीफ स्टालिन के भाई एमके अलागिरी मेरे करीबी हैं। उन्हें भी भारतीय जनता पार्टी में लाने का प्रयास करूंगा।

आपको बता दें कि केपी रामालिंगम को डीएमके इसी साल निलंबित कर दिया था। डीएमके द्वारा केपी रामालिंगम को कोरोना पर बैठक में स्टालिन से अलग राय रखने निलंबित किया गया था। इससे पहले 2014 में भी उन्हें निलंबित किया गया था क्योंकि उन्होंने अलागिरि को अपना समर्थन दिया था। रामालिंगम साल 1996 में डीएमके के टिकट पर एमपी चुने गए थे। इसके अलावा वो साल 2010 में राज्यसभा के लिए चुने गए। डीएमके से पहले रामालिंगम AIADMK में थे, AIADMK के टिकट पर वो साल 1980 से साल 1984  के बीच विधायक रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत