1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM बनने के 5 दिन के अंदर पलटे कुमारस्वामी, बोले- '6 करोड़ कन्नड़ लोगों का नहीं, कांग्रेस का ऋणी हूं'

CM बनने के 5 दिन के अंदर पलटे कुमारस्वामी, बोले- '6 करोड़ कन्नड़ लोगों का नहीं, कांग्रेस का ऋणी हूं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2018 08:07 pm IST,  Updated : May 28, 2018 08:12 pm IST

केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने ट्वीट करके पूछा कि क्या वह सत्ता में बने रहने की खातिर कन्नड़ लोगों के हितों से समझौता करेंगे...

hd kumaraswamy- India TV Hindi
hd kumaraswamy

बेंगलुरु: कर्नाटक के भाजपा नेताओं ने आज मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की इस टिप्पणी की निंदा की कि वह राज्य के लोगों के नहीं बल्कि कांग्रेस के ‘‘रहमोकरम’’ पर हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि वह ‘‘अपने ही लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं।’’

केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने ट्वीट करके पूछा कि क्या वह सत्ता में बने रहने की खातिर कन्नड़ लोगों के हितों से समझौता करेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्री एचडी कुमारस्वामी, कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री, कह रहे हैं कि वह छह करोड़ कन्नड़ लोगों के नहीं, कांग्रेस के ऋणी हैं। श्रीमान, मैं आपसे पूछना चाहूंगा- (1) क्या आप सत्ता में बने रहने की खातिर कन्नड़ लोगों के हितों से समझौता करेंगे (2) भ्रष्टाचारी कांग्रेस के लिए आपका स्थानीय रुख क्या है, क्या यह साझेदारी का उद्यम है।’’

पार्टी ने कहा कि कुमारस्वामी को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए था।

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने ट्वीट किया, ‘‘एच डी कुमारस्वामी का यह बयान साबित करता है कि उन्हें कर्नाटक के छह करोड़ लोगों की कोई परवाह नहीं है। अपने ही लोगों का मजाक उड़ाने में लोकतांत्रिक तौर पर चुने गए मुख्यमंत्री को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए था।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत