1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चारा घोटालाः कोर्ट में पेश हुए लालू और जगन्नाथ

चारा घोटालाः कोर्ट में पेश हुए लालू और जगन्नाथ

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2016 04:47 pm IST,  Updated : May 06, 2016 04:47 pm IST

अदालत ने लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा सहित 34 आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया था।

Lalu prasad yadav- India TV Hindi
Lalu prasad yadav

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बहुचर्चित चारा घोटाले के एक मामले में शुक्रवार को यहां केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत में हाजिर हुए। सीबीआई की विशेष अदालत संख्या तीन में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ़ जगन्नाथ मिश्रा और पूर्व सांसद जगदीश शर्मा भी न्यायालय पहुंचे और अपनी हाजिरी दर्ज कराई।

एक अधिवक्ता ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी सीबीआई की विशेष अदालत में भागलपुर और बांका ट्रेजरी से 45 लाख रुपये की फर्जी निकासी के मामले में पेश हुए। पेशी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय में इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

अदालत ने सभी को विशेष अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था। उधर, पेशी के बाद लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, "मैं अदालत का सम्मान करता हूं। मेरी न्याय व्यवस्था में पूरी आस्था है। जब भी जरूरत होती है, मैं अदालत में उपस्थित होता हूं।

इसे भी पढ़ेः नीतीश जैसा कलाकार दुनिया में नहीं देखा: पासवान

अदालत ने लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा सहित 34 आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया था। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले में भागलपुर और बांका ट्रेजरी से 45 लाख रुपये की फर्जी निकासी के मामले में सीबीआई ने वर्ष 2003 में आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।