1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीतीश जैसा कलाकार दुनिया में नहीं देखा: पासवान

नीतीश जैसा कलाकार दुनिया में नहीं देखा: पासवान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2016 06:18 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 10:48 pm IST

रामविलास पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संघ मुक्त भारत का आह्वान करने और बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू को लेकर देश के अन्य भागों में छेड़े जाने वाले नागरिक अभियान में भाग लेने की घोषणा पर उन पर प्रहार किया।

paswan nitish- India TV Hindi
paswan nitish

पटना: केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री रामविलास पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संघ मुक्त भारत का आह्वान करने और बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू को लेकर देश के अन्य भागों में छेड़े जाने वाले नागरिक अभियान में भाग लेने की घोषणा पर उन पर प्रहार किया और कहा कि उनके जैसा कलाकार तो उन्होंने दुनिया में देखा ही, कलाकारी कोई सीखे तो उनसे सीखे।

पासवान ने आरोप लगाया कि कलाकारी कोई सीखे तो नीतीश कुमार से सीखे। उनके जैसा कलाकार दुनिया में नहीं मिलेगा। गजब की बुद्धि है। 17 साल तक भाजपा और आरएसएस के गोद में रहे और अब कहते हैं कि संघ मुक्त भारत बनाएंगे और उसके विकल्प में अपने को खड़ा कर रहे हैं।

पासवान ने कहा कि नीतीश पर अपने और अपनी पार्टी के पिछले दस सालों के शासनकाल के दौरान बिहार में लोगों को शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब कह रहे हैं शराबबंदी के बिहार माडल को लेकर पूरे देश में घूमेंगे।

उन्होंने कहा कि नीतीश की हालत मोर जैसी है। मोर नाचता है तो बहुत नाचता है पर जब वह अपना पैर देखता है तो उसका नाचना बंद हो जाता है। पासवान ने ताडी को नशा नहीं एक जूस बताते हुए कहा इसके कारोबार पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा लगाई गई रोक गलत है, और वे सोमवार को इसके विरोध में पटना में धरना देंगे। उन्होंने कहा कि ताडी का व्यवसाय करने वाले अधिकांश गरीब वर्ग के लोग परेशान हैं। बहुत से लोग आत्महत्या करने को तैयार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत