1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू-नीतीश एक दूसरे को दगा देने के इंतेजार में : भाजपा

लालू-नीतीश एक दूसरे को दगा देने के इंतेजार में : भाजपा

 Written By: Agency
 Published : Jun 04, 2015 08:46 am IST,  Updated : Jun 04, 2015 08:48 am IST

पटना : गठबंधन तैयार करने की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की कोशिशों पर चुटकी लेते हुए भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दोनों नेता ‘एक दूसरे को दगा

लालू-नीतीश एक दूसरे को...- India TV Hindi
लालू-नीतीश एक दूसरे को दगा देने के इंतेजार में : भाजपा

पटना : गठबंधन तैयार करने की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की कोशिशों पर चुटकी लेते हुए भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दोनों नेता ‘एक दूसरे को दगा देने का इंतजार’ कर रहे हैं और उनका एक साथ आना कुछ और नहीं, बल्कि भगवा पार्टी से उनके डर का नतीजा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पत्रकारों से कहा, ‘दोनों विलय और गठबंधन के बारे में एक दूसरे से बड़ी मीठी मीठी बातें करते हैं, लेकिन अपने हाथों में खंजर रखे हैं। दोनों वास्तव में एक-दूसरे की पीठ में खंजर भोंकने के लिए तैयार हैं। वे बस एक दूसरे को दगा देने का इंतजार कर रहे हैं।’

मोदी ने कहा, ‘गठबंधन की उनकी कोशिशें कुछ नहीं, बस अपने विपक्ष (भाजपा) से उनके डर का परिणाम है। वे हमसे डरे हैं, इसलिए एकसाथ आ रहे हैं।’ भाजपा नेता ने कहा कि एक दूसरे के प्रति कुमार और प्रसाद में इतना अविश्वास है कि ‘कुमार ने गठबंधन के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से बातचीत शुरू कर दी।’

मोदी ने कहा, ‘कुमार अब बसपा नेता मायावती से बातें कर रहे हैं। चाहे भाकपा, माकपा, भाकपा :माले: या कांग्रेस हो, उन्हें किसी भी पार्टी से बातें करने दें। जनता राज्य में सरकार परिवर्तन के लिए अब दिमाग बना चुकी है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत