नई दिल्ली: बीजेपी की रथयात्रा के जवाब में लालू निकालेंगे तांगा यात्रा। लालू यादव एक हजार घोड़ा गाड़ी को करेंगे रवाना। बीजेपी की लालू पर चुटकी-कहा, लालटेन और तांगा युग से बाहर नहीं निकल पा रहे
लालू यादव ने कहा- बीजेपी वाले 160 बस लाये थे अब वो 500 और मंगवा रहा है। हमलोगों के पास पैसा नहीं है। अगले रविवार को हम 1000 टमटम मंगवा रहे है। 1000 टमटम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। टमटम वाला को 500 रुपया देकर और टमटम पर लाउड स्पीकर लगाकर रवान करा जाएगा। इन टमटम को फोरलेन में नहीं कच्चा रोड में ले जायेंगे। अब भाजपा के हाई टेक प्रचार का मुकाबला हमारा टमटम करेगा।
इसपर भाजपा ने कहा लालू लालटेन और तांगा युग से बाहर नहीं निकल पा रहे लालू।