1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जिन्होंने हिमाचल को लूटा है उनकी विदाई का समय आ गया है: प्रधानमंत्री मोदी

जिन्होंने हिमाचल को लूटा है उनकी विदाई का समय आ गया है: प्रधानमंत्री मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 02, 2017 11:47 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 02:21 pm IST

प्रधानमंत्री चार नवंबर को मंडी के सुंदरनगर, शाहपुर के रैत और कांगड़ा जिले के पालमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि पांच नवंबर को उनका कुल्लू और उना में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Narendra-Modi- India TV Hindi
Narendra-Modi

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांगड़ा के रैहन में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने देश को लूटा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 9 तारीख को बटन दबाकर लोग अपनी पसंद की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हिमाचल को लूटा है उनकी बिदाई का समय आ गया है। मंच पर कांगड़ा-चम्बा के सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित अर्जुन ठाकुर, रीता धीमान, मनोहर धीमान, संजय गुलेरिया, राकेश पठानियां, प्रदेश चुनाव प्रभारी मंगल पांडे, राजीव भारद्वाज, कृपाल परमार, रणवीर निक्का, मौजूद है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हिमाचल में 5 दानवों को पनपने दिया। उन्होंने कहा ‘‘ मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी ‘लॉफिंग क्लब’ बन गई है। देश में कांग्रेस को हटाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान चला रखा है। ’’ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि आप देश के वीरों, शहीदों का अपमान कर रहे हो। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या ऐसी पार्टी की सरकार बननी चाहिए?

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में तमाम काम करने पड़ते हैं, हो सकता है कि एक-दो काम गलत हो जाएं। इस पर देश माफ कर देता है। लेकिन काम अगर गलत इरादे से किया जाए तो जनता और देश माफ नहीं करते हैं। कांग्रेस जरा विचार करे कि देश के कोने-कोने में क्यों जनता उसे और उसके नेताओं को हटाने को निकल पड़ी है।

मोदी ने कहा ‘‘ इस धरती आजादी के सिपहसालार की है जिन्होंने 24 साल की उम्र में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे, ऐसे सेनानी रामसिंह जी पठानिया की धरती को मैं नमन करता हूं। आप 9 तारीख को बटन दबाकर अपनी चहेती सरकार बनाने वाले हैं। जिन्होंने हिमाचल को लूटा है, उनको विदाई देने का अवसर पर आपके सामने है। ’’

उन्होंने कहा ‘‘मैं आपसे अर्ज करता हूं कि जब आप 9 तारीख को बटन दबाएंगे, तो उस वक्त पठानिया जी के योगदान को याद कर लेना। जब आप आजादी के महापुरुष को याद कर बटन दबाएंगे तो सही बटन दबेगा और सही सरकार बनेगी।’’

इसके बाद मोदी सीधे नाहन रवाना होंगे। वे सिरमौर जिले के धौलाकुआं में दोपहर 1.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वे चार और पांच नवंबर को फिर सूबे में पांच रैलियां करेंगे।

प्रधानमंत्री चार नवंबर को मंडी के सुंदरनगर, शाहपुर के रैत और कांगड़ा जिले के पालमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि पांच नवंबर को उनका कुल्लू और उना में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पांच नवंबर को उना और कांगड़ा की रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह अभी तक यहां छह चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को चुनाव होने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत