1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हरियाणा में अकाली दल के एकमात्र विधायक ने पार्टी छोड़ी, अजय चौटाला की JJP में हुए शामिल

हरियाणा में अकाली दल के एकमात्र विधायक ने पार्टी छोड़ी, अजय चौटाला की JJP में हुए शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2019 08:01 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 08:01 pm IST

शिरोमणि अकाली दल (SAD) को झटका देते हुए हरियाणा में इसके एकमात्र विधायक बलकौर सिंह रविवार को हाल ही में गठित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में शामिल हो गए।

Lone Akali MLA from Haryana Balkaur Singh joins Ajay...- India TV Hindi
Lone Akali MLA from Haryana Balkaur Singh joins Ajay Chautala's JJP

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (SAD) को झटका देते हुए हरियाणा में इसके एकमात्र विधायक बलकौर सिंह रविवार को हाल ही में गठित जननायक जनता पार्टी (JJP) में शामिल हो गए। जेजेपी के संरक्षक अजय सिंह चौटाला ने यह जानकारी दी।

सिरसा जिले की कलांवाली (एससी) सीट से विधायक बलकौर (50) का जेजेपी में स्वागत करते वक्त चौटाला ने उन्हें पार्टी का झंडा भेंट किया।

इस मौके पर बलकौर ने कहा कि वह अजय चौटाला के दादा एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री दिवंगत देवी लाल के आदर्शों एवं सिद्धांतों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि अजय चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी के पास राज्य को आगे ले जाने की दृष्टि है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत