1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लुधियाना नगर निगम चुनाव में बीजेपी को झटका, कांग्रेस ने मारी बाजी

लुधियाना नगर निगम चुनाव में बीजेपी को झटका, कांग्रेस ने मारी बाजी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 02:45 pm IST

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, निगम चुनावों में करीब 60 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। लुधियाना नगर निगम के तहत करीब 10 लाख 50 हजार वोटर पंजीकृत हैं। इनमें 5 लाख 67 हजार पुरुष, 4 लाख 28 हजार महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Ludhiana-civic-polls-Congress-sweeps-polls- India TV Hindi
लुधियाना नगर निगम चुनाव में बीजेपी को झटका, कांग्रेस ने मारी बाजी

नई दिल्ली: लुधियाना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए बीजेपी को करारा झटका दिया है। बता दें कि 24 फरवरी को 95 वॉर्डों में मतदान हुए थे, जिनके नतीजे मंगलवार को सामने आए। नगर निगम चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने 62 वार्डों में जीत हासिल की है जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 11 वॉर्ड पर कब्जा जमाया है। चुनाव के नतीजों में जहां बीजेपी को 10 वॉर्डों में जीत के साथ संतोष करना पड़ा है वहीं लोक इंसाफ पार्टी ने 7 वॉर्ड और आम आदमी पार्टी (आप) को महज 1 वॉर्ड में ही जीत मिली है। लुधियाना नगर निगम चुनाव में 4 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, निगम चुनावों में करीब 60 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। लुधियाना नगर निगम के तहत करीब 10 लाख 50 हजार वोटर पंजीकृत हैं। इनमें 5 लाख 67 हजार पुरुष, 4 लाख 28 हजार महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

बता दें कि नगर निगम की 95 सीटों पर कुल 494 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन और आम आदमी पार्टी-लोक इंसाफ पार्टी के गठबंधन के बीच था।

लुधियाना में 10.5 लाख से अधिक मतदाता हैं। मतदान के लिए 1,153 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई थी। इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे जल आपूर्ति, स्वच्छता की कमी, प्रदूषण, खराब सड़कें और खस्ताहाल बुनियादी ढांचा था। शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत