1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश : सीएम शिवराज मंच से फिसले, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला, भीड़ ने कुर्सियां उछालीं

मध्य प्रदेश : सीएम शिवराज मंच से फिसले, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला, भीड़ ने कुर्सियां उछालीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2018 11:51 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 11:51 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान गुरुवार की रात अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन चंदला में आमसभा के बाद मंच से उतरते वक्त फिसल गए और गिर पड़े।

Shivraj singh chouhan- India TV Hindi
Shivraj singh chouhan

छतरपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान गुरुवार की रात अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन चंदला में आमसभा के बाद मंच से उतरते वक्त फिसल गए और गिर पड़े। उन्हें कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। उसी समय भीड़ ने पंडाल के भीतर कुर्सियां उछालनी शुरू कर दी। चौहान गुरुवार को पन्ना से चलकर छतरपुर जिले में पहुंचे। उनकी कई स्थानों पर रथ और मंच सभाएं करने के बाद चंदला पहुंचे। यहां उनकी सभा खत्म हुई और वे जैसे ही उतरने लगे, उनका सीढ़ियों पर से पैर फिसल गया और वे मंच पर ही गिर गए। उनके गिरते ही आसपास चल रहे कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और उन्हें उठाया। 

जिलाधिकारी रमेश भंडारी ने बताया है कि मंच से उतरते समय मुख्यमंत्री चौहान एक की जगह एक साथ दो सीढ़ियां उतर गए, जिससे उन्हें असहजता हुई और फिसल गए। मंच पर गिरने जैसी कोई बात नहीं है। वहीं दूसरी ओर, सभा में मौजूद भीड़ ने पंडाल के भीतर कुर्सियां उछालना शुरू कर दी। यह क्रम काफी देर तक चला। मुख्यमंत्री चौहान दो दिवसीय बुंदेलखंड की जन आशीर्वाद यात्रा पर थे। वे बुधवार को दमोह और पन्ना जिले की विधानसभाओं में गए और गुरुवार को छतरपुर की विधानसभाओं में सभाएं की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत