1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MP: विधानसभा के बजट सत्र में मौजूद रहने के लिए कांग्रेस ने विधायकों को जारी किया व्हिप

MP: विधानसभा के बजट सत्र में मौजूद रहने के लिए कांग्रेस ने विधायकों को जारी किया व्हिप

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Mar 14, 2020 08:45 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 08:45 pm IST

मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच 16 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में उपस्थित रहने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है।

Kamal Nath- India TV Hindi
Kamal Nath

भोपाल: मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच 16 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में उपस्थित रहने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक डॉ. गोविंद सिंह ने शनिवार रात थ्री लाइनर व्हिप जारी किया। इसमें कहा गया है कि विधानसभा के पंचम सत्र के समस्त कार्य दिवस में अर्थात 16 मार्च से 13 अप्रैल तक सभी विधायक भोपाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

व्हिप में आगे कहा गया है कि सभी सदस्य संपूर्ण कार्यवाही में उपस्थित रहें और किसी भी स्थिति में अनिवार्यत: शासन के पक्ष में मतदान करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत