1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस नेता ने कहा-भाजपा का समर्थन करने वाले सरकारी अधिकारियों को दंडित किया जाएगा

कांग्रेस नेता ने कहा-भाजपा का समर्थन करने वाले सरकारी अधिकारियों को दंडित किया जाएगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2018 08:31 am IST,  Updated : Feb 23, 2018 08:31 am IST

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गज नेता मैदान में नज़र आए, छिंदवाड़ा से कांग्रेसी सांसद कमलनाथ ने भी चुनावी दौरे किए, इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काम करने के तरीक

Madhya-Pradesh-Kamal-Nath-says-officials-supporting-BJP-will-be-punished- India TV Hindi
कांग्रेस नेता ने कहा-भाजपा का समर्थन करने वाले सरकारी अधिकारियों को दंडित किया जाएगा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान एक विवादित बयान दिया है। शिवपुरी में एक चुनावी रैली में कमलनाथ ने कहा कि जिन अधिकारियों ने भाजपा का सहयोग किया है उन्हें सज़ा दी जाएगी। कमलनाथ ने कहा कि इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी फिर आयोग बनाकर अधिकारियों की जांच की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीट कोलारस और मुंगावली में उपचुनाव होने हैं और इसी सिलसिले में कमलनाथ ने शिवपुरी में चुनावी रैली की थी।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गज नेता मैदान में नज़र आए, छिंदवाड़ा से कांग्रेसी सांसद कमलनाथ ने भी चुनावी दौरे किए, इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काम करने के तरीके पर भी जमकर हमला बोला। 24 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया।

विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाले बैठे दोनों पार्टियों के बाहरी नेताओं ने 5 बजने के कुछ देर पहले ही यहां से रवानगी ले ली। गौरतलब है कि आयोग की गाइड-लाइन के अनुसार मतगणना के 48 घंटे पहले प्रचार थम जाता है। इसलिए प्रचार के लिए बाहर से आए नेता कार्यकर्ताओं को शाम 5 बजे तक क्षेत्र से बाहर होना होता है। इसके उल्लंघन पर धारा 188 के तहत आयोग कार्रवाई कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत