भोपाल: ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से अलग हो जाने के बाद से मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों जबर्दस्त उथल-पुथल मची हुई है। सिंधिया का समर्थन करने वाले 22 विधायकों ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ने का फैसला किया और इसके साथ ही कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराना शुरू हो गए। इस बीच भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता में आने की आस जग गई है। हालात कुछ यूं है कि बीजेपी जहां सत्ता में आने के लिए तमाम दांव खेल रही है, वहीं कमलनाथ अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं।
मध्य प्रदेश की सियासत के इसी उथल-पुथल भरे माहौल से छनकर आने वाले पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें: