भोपाल: सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही राज्यपाल लालजी टंडन के संबोधन के बाद स्थगित कर दी गई। राज्यपाल टंडन के निर्देशों के बाद सदन में शक्ति परीक्षण कराने की बीजेपी की मांग और प्रदेश सरकार द्वारा स्पीकर का ध्यान कोरोना वायरस के खतरे की ओर आकर्षित किए जाने के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार को सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित कर दी। स्पीकर के इस फैसले से आज फ्लोर टेस्ट नहीं हो पाया जिसके बाद बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
Related Stories
बीजेपी और कांग्रेस की इस रस्साकशी के बीच मध्य प्रदेश के सियासी हालात के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें: