1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश: विधानसभा स्पीकर ने मंजूर किया कांग्रेस के 6 विधायकों का इस्तीफा

मध्य प्रदेश: विधानसभा स्पीकर ने मंजूर किया कांग्रेस के 6 विधायकों का इस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2020 09:48 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 09:48 pm IST

राज्य के सियासी घमासान में नया मोड़ आ गया है। विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने शनिवार को छह विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं।

congress- India TV Hindi
congress

भोपाल: राज्य के सियासी घमासान में नया मोड़ आ गया है। विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने शनिवार को छह विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के जिन छह विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए गए हैं, उनमें इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विधानसभा सदस्यों ने इस्तीफे की सूचना खुद मिलकर नहीं दी थी। उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफे दिए हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए 13 मार्च को उपस्थित होने को कहा था। विधायक नहीं पहुंचे तो फिर 14 मार्च को भी समय दिया गया, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इन छह विधायकों को मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त किए जाने का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इनका आचरण आश्चर्यजनक है और ये विधानसभा सदस्य रहने के योग्य नहीं हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत