1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र के सीएम देंवेंद्र फडणवीस की रैली में बजा गाना 'क्या हुआ तेरा वादा''

महाराष्ट्र के सीएम देंवेंद्र फडणवीस की रैली में बजा गाना 'क्या हुआ तेरा वादा''

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 06, 2017 11:19 am IST,  Updated : Nov 06, 2017 11:46 am IST
Fadnavis- India TV Hindi
Fadnavis

महाराष्ट्र के सीएम देंवेंद्र फडणवीस को एक रैली के दौरान काफी फ़जीहत का सामना करना पड़ गया. फडणवीस कल नागपुर में धनगर समाज की आरक्षण को लेकर आयोजित एक रैली में शामिल हुए थे. इस रैली में जैसे ही फडणवीस ने मंच से बोलना शुरू किया ठीक उससे पहले मंच से एक हिंदी फ़िल्म का गाना बजने लगा जिसके बोल थे, ''क्या हुआ तेरा वादा.'' 

दरअसल आपको बता दें कि फडणवीस ने तीन साल पहले विधानसभा के चुनाव में धनगर समाज से वादा किया था कि सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में वो धनगर समाज को आरक्षण का प्रस्ताव पास कराएंगे लेकिन पिछले तीन साल में ऐसा कुछ नहीं हुआ जिसके बाद सीएम को उनका वादा याद दिलाने के लिए ये गाना बजाया गया.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत