1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र: NCP नेता के BJP में शामिल होने के बाद फडणवीस ने दिया यह बड़ा बयान

महाराष्ट्र: NCP नेता के BJP में शामिल होने के बाद फडणवीस ने दिया यह बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2018 01:59 pm IST,  Updated : May 24, 2018 01:59 pm IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक निरंजन डावखरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...

Niranjan Davkhare and Devendra Fadnavis | Twitter- India TV Hindi
Niranjan Davkhare and Devendra Fadnavis | Twitter

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक निरंजन डावखरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद फडणवीस ने कहा कि बहुत सारे लोग आने वाले समय में बीजेपी में शामिल होने के लिए कतार में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। डावखरे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एनसीपी छोड़ते हुए कहा था कि वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

फडणवीस ने डावखरे का पार्टी में स्वागत किया। देवखेडे के पिता दिवंगत वसंत देवखेडे ठाणे पालघर सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और कम से कम 18 वर्ष तक परिषद के उपाध्यक्ष रहे। मुख्यमंत्री ने मुंबई में कहा, ‘वसंत डावखरे जी जाने-माने नेता थे और अनेक वर्षों तक राजनीति में सक्रिय रहे। निरंजन कई दिन से हमारे संपर्क में थे। वह राष्ट्रीय पार्टी में शामिल हो कर मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होना चाहते थे।’ 

फडणवीस ने कहा कि हमें भी लगा कि उन्हें हमारे साथ काम करना चाहिए और इसलिए उन्होंने बीजेपी में शमिल होने का निर्णय किया। डावखरे ने NCP से इस्तीफा देने के बाद कहा,‘मैंने यह फैसला किया क्योंकि मैं स्थानीय राकांपा नेताओं की अंदरूनी राजनीति से ऊब चुका था। मैंने एनसीपी के गठन और उसके विकास को शुरुआत से देखा है। मैं इसे छोड़ने का फैसला करते हुए दुखी हूं, लेकिन मैं ऐसा करने को मजबूर था क्योंकि स्थानीय स्तर पर मेरे खिलाफ अंदरूनी राजनीति हो रही थी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत