1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र: खड़गे की कांग्रेस MLAs के साथ जयपुर में बैठक, सोनिया पर छोड़ा गया अंतिम फैसला

महाराष्ट्र: खड़गे की कांग्रेस MLAs के साथ जयपुर में बैठक, सोनिया पर छोड़ा गया अंतिम फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2019 02:14 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 02:14 pm IST

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस पार्टी में भी हलचल तेज हो गई है। जयपुर में रखे गए कांग्रेस विधायकों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक की।

mallikarjun kharge and sonia gandhi- India TV Hindi
mallikarjun kharge and sonia gandhi

जयपुर: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस पार्टी में भी हलचल तेज हो गई है। जयपुर में रखे गए कांग्रेस विधायकों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक की। इस बैठक में विधायकों ने कहा कि सोनिया गांधी का फैसला अंतिम होगा।

इसके अलावा बीजेपी शिवसेना में इस वक्त बैठकों का दौर चल रहा है। थोड़ी देर पहले उद्धव ठाकरे मुंबई के होटल द रिट्रीट पहुंचे जहां शिवसेना विधायकों को ठहराया गया है। उद्धव अपनी पत्नी के साथ खुद कार ड्राइवर करके रिसॉर्ट पहुंचे। वहीं फडणवीस के घर बीजेपी की बैठक चल रही है।

बता दें कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। राज्य में 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 145 सीटों पर जीत की आवश्यकता होती है। फिलहाल देवेंद्र फडणवीस सूबे के कार्यवाहक सीएम के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत