1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीएए प्रदर्शनकारियों से संजय राउत ने कहा-महाराष्ट्र का सबक है ‘डरो मत’

सीएए प्रदर्शनकारियों से संजय राउत ने कहा-महाराष्ट्र का सबक है ‘डरो मत’

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 04, 2020 11:41 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 11:41 pm IST

शिवसेना के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन करती है और देश के लिए महाराष्ट्र का ‘‘सबक’’ है कि ‘‘भयभीत मत होइए।’’ 

Sanjay raut- India TV Hindi
Sanjay raut Image Source : PTI

मुम्बई: शिवसेना के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन करती है और देश के लिए महाराष्ट्र का ‘‘सबक’’ है कि ‘‘भयभीत मत होइए।’’ राउत यहां विवादास्पद कानून पर आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे जिसका आयोजन जमात-ए-इस्लामिक हिंद और एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के पक्ष में है।’’ उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में हार को भाजपा अब भी नहीं पचा पा रही है। 

राउत ने कहा, ‘‘वे अब तक दुख में हैं और हमें उन्हें और दुख देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने देश को सबक दिया है कि डरो मत।’’ उनका इशारा संभवत: भाजपा से संबंध तोड़कर राज्य में कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की तरफ था। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने देश को रास्ता दिखाया है। देश हमारा धर्म है। हम सबको एकजुट होना चाहिए और इसी से वे (भाजपा) डरे हुए हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत