1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ के शासन पर उठाए सवाल, कहा, 'यूपी में जातिगत और धर्मिक भेदभाव से लोगों में डर'

ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ के शासन पर उठाए सवाल, कहा, 'यूपी में जातिगत और धर्मिक भेदभाव से लोगों में डर'

 Written By: IANS
 Published : Mar 28, 2017 06:05 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 06:47 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 'हालिया घटनाओं' को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने साथ ही कहा कि लोग जातिगत व धार्मिक भेद को लेकर भयभीत हैं।

Mamta Banerjee- India TV Hindi
Mamta Banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 'हालिया घटनाओं' को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने साथ ही कहा कि लोग जातिगत व धार्मिक भेद को लेकर भयभीत हैं। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हम उत्तर प्रदेश की 'हालिया घटनाओं' को लेकर चिंतित हैं। लोग भयभीत हैं और कई तो जाति, संप्रदाय और धर्म के फर्क को लेकर डरे हुए हैं।"

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र पर अपने 'सबका साथ सबका विकास' के सिद्धांत के अनुरूप कार्य न करने को लेकर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा, "हम सब एक हैं। 'सबका साथ सबका विकास'.. हमें इसे सार्थक बनाने के लिए काम करना होगा। सरकार को सभी के लिए काम करना चाहिए। हमें अपने लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए और उसके निर्देशानुसार ही काम करना चाहिए।"

उत्तर प्रदेश के हजारों मांस विक्रेताओं ने सोमवार को अवैध बूचड़खाने बंद करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले के खिलाफ अनिश्चितकाल के लिए दुकानें बंद कर दीं। इस मुद्दे को लेकर संसद में भी जोरदार हंगामा हुआ। केंद्र सरकार ने इस दौरान दावा किया कि उत्तर प्रदेश में केवल अवैध बूचड़खानों को ही बंद किया जा रहा है। हालांकि मांस विक्रेताओं का आरोप है कि पुलिस दुकानों पर छापे मार रही है और वैध लाइसेंस होने के बावजूद उनकी दुकानें बंद करा रही है।

ये भी पढ़ें

40 साल में सचिवालय का दौरा करने वाले पहले CM हैं योगी

'योगी जिंदाबाद' कहने पर सपा नेता ने किशोर को मारी गोली
‘क्या राज्य में 68 फीसदी मुसलमानों को अल्पसंख्यक समझा जा सकता है?’
अखिलेश यादव ने फिर किया शिवपाल और आजम खान को दरकिनार
हिंदू राष्ट्र चाहिए तो RSS प्रमुख मोहन भागवत को बनाओ राष्ट्रपति: शिवसेना
इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान, 'अल-नीनो' का बढ़ा खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत