1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'ममता बनर्जी प्रधानमंत्री हो सकती नहीं बल्कि पक्का होंगी', TMC में शामिल होते ही अशोक तंवर का बयान

'ममता बनर्जी प्रधानमंत्री हो सकती नहीं बल्कि पक्का होंगी', TMC में शामिल होते ही अशोक तंवर का बयान

 Reported By: Vijai Laxmi @Vijai_laxmi
 Published : Nov 23, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Nov 23, 2021 06:41 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अशोक तंवर आज तृणमूल में शामिल हुए हैं। अशोक तंवर जितनी जल्दी मुझे हरियाणा बुलाएंगे उतनी जल्दी मैं जाऊंगी। हरियाणा दूर नहीं है, मेरे घर के नज़दीक है। राज्य के बिना केंद्र आगे नहीं बढ़ सकता, केंद्र को राज्य को साथ लेकर ही चलना होगा।

Former Congress leader Ashok Tanwar joins Trinamool Congress- India TV Hindi
Former Congress leader Ashok Tanwar joins Trinamool Congress Image Source : ANI

Highlights

  • कांग्रेस नेता कीर्ति झा आजाद, अशोक तंवर और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महासचिव पवन वर्मा TMC में हुए शामिल
  • TMC में शामिल होने के बाद अशोक तंवर बोले- आज देश में एकमात्र नेतृत्व ममता बनर्जी का है जो भाजपा को हरा सकती हैं
  • आज देश को ममता बनर्जी जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है- कीर्ति झा आज़ाद

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का दावेदार होने की बात कही है। इंडिया टीवी ने जब अशोक तंवर से पूछा कि क्या ममता बनर्जी प्रधानमंत्री हो सकती हैं तो इसके जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री हो सकती नहीं बल्कि पक्का होंगी। 

विपक्ष को एक साथ आकर 2024 में भाजपा को हराने की जरूरत है- अशोक तंवर

टीएमसी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर ने कहा कि आज एक ही नेता है जो भाजपा को हरा सकता है। बंगाल में ममता बनर्जी ने उन्हें हराया। जैसे किसानों ने इस सरकार को अपनी मांगों के आगे झुकाया, मुझे लगता है कि विपक्ष को भी एक साथ आने और 2024 में भाजपा को हराने की जरूरत है।  

हरियाणा दूर नहीं है- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अशोक तंवर आज तृणमूल में शामिल हुए हैं। अशोक तंवर जितनी जल्दी मुझे हरियाणा बुलाएंगे उतनी जल्दी मैं जाऊंगी। हरियाणा दूर नहीं है, मेरे घर के नज़दीक है। राज्य के बिना केंद्र आगे नहीं बढ़ सकता, केंद्र को राज्य को साथ लेकर ही चलना होगा।

आज देश को ममता बनर्जी जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है- कीर्ति झा आजाद

दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में मंगलवार को कांग्रेस नेता कीर्ति झा आजाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महासचिव पवन वर्मा टीएमसी में शामिल हो गए हैं। टीएमसी में शामिल होने के बाद कीर्ति झा आज़ाद ने कहा, "ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं उनके साथ काम करूंगा। आज देश को ममता बनर्जी जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है। जो देश को एक नई और सही दिशा दिखा सकें। दीदी ने ज़मीन पर उतरकर लड़ाई लड़ी है।" 

टीएमसी में शामिल होने के बाद पवन वर्मा ने कहा पश्चिम बंगाल में जिस तरह से ममता बनर्जी काम कर रही हैं, उनके कामों को देखते हुए मैंने टीएमसी में शामिल होने का निर्णय लिया है। 2024 में एक मजबूत सरकार की जरूरत है, इसलिए मैं टीएमसी के साथ काम करूंगा।

सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने के बाद अशोक तंवर को हरियाणा में पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी पश्चिम बंगाल के बाद देश के विभिन्न राज्यों में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए कांग्रेस, बीजेपी समेत कई पार्टियों के कद्दावर नेताओं को पार्टी में शामिल कराने में जुटी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत