1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी ने जन्मदिन पर इंदिरा गांधी को किया याद, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

ममता बनर्जी ने जन्मदिन पर इंदिरा गांधी को किया याद, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 19, 2017 12:58 pm IST,  Updated : Nov 19, 2017 12:58 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज उनकी जन्मशती के मौके पर याद किया।

Mamta Banerjee remembered Indira Gandhi on her birthday PM...- India TV Hindi
Mamta Banerjee remembered Indira Gandhi on her birthday PM Modi paid tribute

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज उनकी जन्मशती के मौके पर याद किया। ममता ने आज सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रही हूं।’’ (इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती आज, पेश की जाएंगी कुछ दुर्लभ तस्वीरें)

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा वक्त तक इस पद पर रहने वाली दूसरी प्रधानमंत्री थीं। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 और 14 जनवरी 1980 से वर्ष 1984 में अपनी हत्या तक प्रधानमंत्री रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी इंदिरा को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। प्रधानमंत्री ने ट्विट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत