1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पर्रिकर ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

पर्रिकर ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

 Written By: IANS
 Published : Jul 23, 2015 09:24 pm IST,  Updated : Jul 23, 2015 09:24 pm IST

श्रीनगर: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह के साथ जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। पर्रिकर गुरुवार सुबह श्रीनगर पहुंच गए लेकिन उन्हें खराब मौसम की

पर्रिकर ने कश्मीर में...- India TV Hindi
पर्रिकर ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

श्रीनगर: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह के साथ जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। पर्रिकर गुरुवार सुबह श्रीनगर पहुंच गए लेकिन उन्हें खराब मौसम की वजह से लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द करनी पड़ी।

उन्होंने बादामी बाग छावनी का दौरा किया, जहां उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हुड्डा ने सीमाओं और दूरदराज के क्षेत्रों में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी।

इस अवसर पर सेना के शीर्ष अधिकारी और सैन्य खुफिया अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।