1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘मनोहर पार्रिकर CM पद से इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन आलाकमान ने रोक लिया’

‘मनोहर पार्रिकर CM पद से इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन आलाकमान ने रोक लिया’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2018 07:58 am IST,  Updated : Nov 23, 2018 07:58 am IST

गोवा फॉरवर्ड पार्टी प्रमुख एवं राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है।

Manohar Parrikar wanted to quit, BJP high command did not allow, says Vijai Sardesai | PTI- India TV Hindi
Manohar Parrikar wanted to quit, BJP high command did not allow, says Vijai Sardesai | PTI

पणजी: गोवा फॉरवर्ड पार्टी प्रमुख एवं राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बीमार चल रहे पर्रिकर मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन भाजपा आला कमान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। विजय सरदेसाई ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि पर्रिकर अग्नेयाशय की बीमारी से पीडि़त हैं और नई दिल्ली के एम्स से उन्हें 14 अक्टूबर को छुट्टी दी गई थी तब से वे घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘वह (पर्रिकर) मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते थे। जब वह गणेश चतुर्थी पर्व पर अस्पताल में भर्ती हुये तो उन्होंने अपने सभी मंत्रालय अन्य मंत्रियों को सौंपने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन उसके बाद कई चीजें हुईं। भाजपा आलाकमान ने इसमें हस्तक्षेप किया। त्यागपत्र देना या न देना पूरी तरह से उनके (पर्रिकर) के हाथ में नहीं था।’ एक सवाल के जबाव में उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार के कामकाज पर पर्रिकर की ख्रराब सेहत का असर पड़ा है।

इससे पहले गोवा भाजपा ने अपने सहयोगी दल MGP के उस दावे को खारिज कर दिया था कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और सत्तारूढ़ दल के 2 अन्य विधायक ‘गंभीर रूप से बीमार’ हैं। गोवा भाजपा के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा था कि मुख्यमंत्री के साथ ही विधायक फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकाईकर विधानसभा के अगले सत्र में भाग लेंगे। इससे पहले महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) ने कहा था कि पर्रिकर, डिसूजा ओर मडकाईकर ‘गंभीर रूप से बीमार’ हैं। डिसूजा और मडईकर को सितंबर में राज्य कैबिनेट से हटा दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत