1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP सासंद मनोज तिवारी ने की मांग, काम नहीं तो सांसदों को वेतन भी नहीं

BJP सासंद मनोज तिवारी ने की मांग, काम नहीं तो सांसदों को वेतन भी नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 20, 2018 09:37 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 09:37 pm IST

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्षी पार्टियां विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर रही हैं जिससे संसद की कार्यवाही बाधित हो रही है...

manoj tiwari- India TV Hindi
manoj tiwari

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद में‘‘ काम नहीं तो वेतन नहीं’’ नियम को लागू किए जाने की आज मांग की।

भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष तिवारी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को लिखे एक पत्र में निचले सदन में गतिरोध को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह देखना भी उतना ही दुखी करने वाला है कि जन प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘इसलिए मैं सांसदों के किसी रचनात्मक कार्य में शामिल नहीं होने पर उनका वेतन काटने का प्रस्ताव रखता हूं और‘‘ काम नहीं तो वेतन नहीं’’ नियम का पालन किया जाना चाहिए।’’

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्षी पार्टियां विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर रही हैं जिससे संसद की कार्यवाही बाधित हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत