1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. DDCA में अरुण जेटली की सहमति से करोड़ों रुपये के घोटाले हुए: AAP

DDCA में अरुण जेटली की सहमति से करोड़ों रुपये के घोटाले हुए: AAP

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 17, 2015 01:15 pm IST,  Updated : Dec 17, 2015 01:15 pm IST

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को डीडीसीए में भ्रष्टाचार को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 15 साल तक डीडीसीए का दोहन किया है

AAP DDCA- India TV Hindi
AAP DDCA

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को डीडीसीए में भ्रष्टाचार को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 15 साल तक डीडीसीए का  दोहन किया है। सिलेक्शन से लेकर जिलों में फर्जीवाडा़, नियुक्तियों से लेकर पैंसों के लेन-देन में गड़बड़ी की गई है। हमारे वित्तमंत्री की देखरेख में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया है। यही नही दिल्ली सचिवालय में रेड के पीछे जेटली का हाथ है।

प्रेस कांफ्रेंस में कुमार विश्वास, संजय सिंह, राघव चड्ढा और आशुतोष शामिल थे। आप नेता कुमार विश्‍वास ने कहा कि डीडीसीए घोटाले में जेटली की सीधी भूमिका है। उनके डीडीसीए अध्‍यक्ष पद पर रहते हुए करोड़ों रुपये के घोटाले हुए। केजरीवाल के सचिव के दफ्तर में सीबीआई का छापा जेटली के दस्‍तावेज के लिए किया गया। जेटली के समय करोड़ों रुपये के घोटाले हुए और अब मोदी सरकार जेटली को बचा रही है। आप ने पीएम मोदी से यह मांग की कि भ्रष्‍ट मंत्री अरुण जेटली को तुरंत मंत्री पद से हटाएं और इस घोटाले की निष्‍पक्ष जांच करवाएं।  

आप नेता राघव चडढा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्‍ली सरकार की कमेटी की जांच में डीडीसीए में भ्रष्‍टाचार का खुलासा हुआ। डीडीसीए में सेलेक्‍शन में घोटाला, बिलों में भ्रष्‍टाचार हुआ। चेन सांघी कमेटी की रिपोर्ट से भ्रष्‍टाचार का खुलासा हुआ। आप नेता ने कहा कि डीडीसीए में पांच फर्जी कंपनियों के जरिये घोटाले हुए। आप नेता ने कहा कि फर्जी कंपनियों बनाकर डीडीसीए से पैसा निकाला जा रहा है। सभी फर्जी कंपनियों के ईमेल और पते एक ही हैं। डीडीसीए के घोटाले में टेंडर नहीं निकाले गए।  जेटली ने पैसे देकर फर्जी केस करवाए। कोटला स्‍टेडियम के लिए 24 करोड़ रुपये का बजट था लेकिन 114 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

जेटली पर हमला तेज करते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के क्रिकेट संगठन डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की मुक्त और पारदर्शी जांच के लिए तुरंत उनके इस्तीफे की मांग की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।