1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महबूबा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए उमर अब्दुल्ला को दिया न्यौता

महबूबा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए उमर अब्दुल्ला को दिया न्यौता

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2016 04:57 pm IST,  Updated : Apr 02, 2016 05:05 pm IST

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री पद के लिए नामित महबूबा मुफ्ती ने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला को 4 अप्रैल को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री पद के लिए नामित महबूबा मुफ्ती ने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला को 4 अप्रैल को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है।

नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष उमर अबदुल्ला ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘महबूबा मुफ्ती के फोन करने और अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने से बहुत प्रसन्न हूं।’ उमर अबदुल्ला ने लिखा, ‘मैं चार अप्रैल को समारोह में शामिल होने के बारे में सोच रहा हूं।’

केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और जितेन्द्र सिंह के भी सोमवार को होने वाली पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि चार अप्रैल को महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।