1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवसेना ने मनसे का मखौल उड़ाया, कहा विलय कर लो और बिना शर्त समर्थन दो

शिवसेना ने मनसे का मखौल उड़ाया, कहा विलय कर लो और बिना शर्त समर्थन दो

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2017 07:21 am IST,  Updated : Feb 01, 2017 07:21 am IST

मुंबई: बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन के महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद जले पर नमक छिड़कते हुए शिवसेना ने राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से कहा कि वह मराठी मानूस

uddhav-raj- India TV Hindi
uddhav-raj

मुंबई: बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन के महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद जले पर नमक छिड़कते हुए शिवसेना ने राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से कहा कि वह मराठी मानूस की भलाई के लिए बिना शर्त समर्थन दे और चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे।

शिवसेना ने मनसे से कहा कि वह माटी के पुत्रों के हित में शिवसेना के साथ विलय कर ले। शिवसेना की मीडिया इकाई ने कहा, अगर मनसे हमें बिना शर्त समर्थन की पेशकश करती है तो उसे बीएमसी चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारना चाहिए और उसे खुद को सेना के साथ विलय कर लेना चाहिए।

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को बिना शर्त समर्थन देने की मनसे की घोषणा का जिक्र करते हुए सेना ने कहा कि मनसे को अब भी यही करना चाहिए ताकि लोग उसपर भरोसा करें वर्ना यह साबित हो जाएगा कि मनसे का एजेंडा भाजपा की सुपारी लेना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत