1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सरकार की मंशा शाहीन बाग आंदोलन समाप्त करने की नहीं : आम आदमी पार्टी

सरकार की मंशा शाहीन बाग आंदोलन समाप्त करने की नहीं : आम आदमी पार्टी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 07:28 pm IST

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार की मंशा शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन को खत्म करने की है ही नहीं, क्योंकि यह सरकार की ध्रुवीकरण की राजनीति के अनुकूल है। 

Sanjay Singh- India TV Hindi
Sanjay Singh Image Source : FILE PHOTO

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार की मंशा शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन को खत्म करने की है ही नहीं, क्योंकि यह सरकार की ध्रुवीकरण की राजनीति के अनुकूल है। आप नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार शाहीनबाग प्रदर्शन को समाप्त करने को लेकर गंभीर है तो उसे अपने कानून मंत्री के बयान पर अमल करते हुये सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करनी चाहिए। 

संजय सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अपने व्याख्यान के बाद कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन जारी रहना मोदी सरकार के अनुकूल है क्योंकि यह परोक्ष रूप से उनके ध्रुवीकरण के एजेंडे की मदद कर रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि एएमयू की बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान उनके पूर्वाग्रह को दिखाता है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री एएमयू द्वारा देश के लिए किए गए कामों से के बारे में कुछ नहीं जानते। ‘‘ऐसा लगता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं।’’ 

आप नेता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने और बेहतर शासन देने के बजाए जनता का ध्यान भटका रहे हैं। वर्तमान समय में बलात्कार की घटनाओं को लेकर कुख्यात हो रहा उत्तर प्रदेश बीमारु राज्य (सिक स्टेट) बनता जा रहा है। हालांकि, आप के हिन्दुत्व के एजेंडे की ओर बढ़ने के संबंध में सवाल करने पर सिंह ने साफ इंकार किया कि उनकी पार्टी सॉफ्ट हिन्दुत्व की ओर बढ़ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत