1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भागवत ने समाज से राम मंदिर के लिए तैयार रहने को कहा

भागवत ने समाज से राम मंदिर के लिए तैयार रहने को कहा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2015 09:50 pm IST,  Updated : Dec 03, 2015 09:50 pm IST

नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने समाज से गुजरात के सोमनाथ स्थित मंदिर की तरह ही भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए तैयार रहने को कहा। बहरहाल, उनके इस आह्वान को ठुकराते हुए बिहार

भागवत ने समाज से राम...- India TV Hindi
भागवत ने समाज से राम मंदिर के लिए तैयार रहने को कहा

नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने समाज से गुजरात के सोमनाथ स्थित मंदिर की तरह ही भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए तैयार रहने को कहा। बहरहाल, उनके इस आह्वान को ठुकराते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहती है।

भागवत ने कल कोलकाता में उम्मीद जताई थी कि उनके जीवन काल में ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। आज इस मुद्दे पर भागवत को उद्धृत करते हुए आरएसएस की ओर से कई ट्वीट किए गए।

एक ट्वीट में भागवत ने कहा कि सोमनाथ मंदिर तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से पुन:निर्मित किया गया और तत्कालीन राष्ट्रपति ने उसकी आधारशिला रखी थी।

आरएसएस प्रमुख ने कहा भारत धर्म और संस्कृति के संबंध में समृद्ध है। राम हमारे आदर्श हैं जिन्हें कुछ लोग भगवान और कुछ लोग महापुरूष मानते हैं। समाज को राम तथा शरद कोठारी से प्रेरणा लेते हुए उठना चाहिए और सोमनाथ की तरह भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए तैयार रहना चाहिए।

राम और शरद कोठारी आरएसएस के उन कार्यकर्ताओं में से थे जो 1990 में कारसेवकों पर पुलिस की गोलीबारी में तब मारे गए थे जब उन्होंने अयोध्या में विवादित मंदिर स्थल की ओर जाने की कोशिश की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।