1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘देश भर में 3 हजार से ज्यादा BJP विधायक और 300 से ज्यादा सांसद’

‘देश भर में 3 हजार से ज्यादा BJP विधायक और 300 से ज्यादा सांसद’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2016 06:13 pm IST,  Updated : Aug 27, 2016 06:13 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में कहा गया कि देश भर में तीन हजार

amit shah- India TV Hindi
amit shah

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में कहा गया कि देश भर में तीन हजार से ज्यादा भाजपा के विधायक हैं और तीन सौ से अधिक सांसद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री भी बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक महाराष्ट्र सदन में हो रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश के विकास में राज्य महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं और भाजपा शासित राज्यों ने काफी योगदान दिया हैं। अमित शाह के हवाले से फडणवीस ने कहा, "देश के विकास में राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश भर में तीन हजार से ज्यादा भाजपा के विधायक हैं और तीन सौ से अधिक सांसद हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की 33 प्रतिशत जनसंख्या भाजपा शासित राज्यों में है,जो देश का 52 प्रतिशत भू-भाग है और इन राज्यों का देश के सकल घरेलू उत्पाद में 41 प्रतिशत योगदान है। गरीबों की मदद के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों को जानकारी देनी है।

फडणवीस ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में त्वरित विकास और बदलाव देश के सुशासन में योगदान करेगा। पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस बैठक में भाजपा के उपमुख्यमंत्रियों और राज्य विधानसभाओं में पार्टी के विपक्ष के नेता भी बैठक में भाग ले रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि दिनभर चलने वाली बैठक का समापन प्रधानमंत्री के भाषण के साथ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत