1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बॉलीवुड पर भद्दे कमेंट्स पर भड़कीं जया, कहा 'जिस थाली में खाते हैं, उसी में कर रहे हैं छेद'

बॉलीवुड पर भद्दे कमेंट्स पर भड़कीं जया, कहा 'जिस थाली में खाते हैं, उसी में कर रहे हैं छेद'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2020 10:45 am IST,  Updated : Sep 15, 2020 10:58 am IST

मैं उद्योग से जुड़े लोकसभा के एक सदस्य ने कल लोक सभा में जो कहा, उससे मैं शर्मिंदा हूं। कुछ लोग 'जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद कर रहे हैं।'

Jaya Bachchan- India TV Hindi
Jaya Bachchan Image Source : RAJYA SABHA TV

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सोशल मीडिया के निशाने पर है। यहां तक कि संसद में भी सांसद रवि किशन बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर सवाल उठा चुके हैं। इस बीच बॉलीवुड पर लग रहे लांछनों से सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन तिलमिला गई हैं। उन्होंने बीजेपी सांसद रवि किशन पर बिना नाम लिए निशाने साधते हुए कहा कि मैं उद्योग से जुड़े लोकसभा के एक सदस्य ने कल लोक सभा में जो कहा, उससे मैं शर्मिंदा हूं। कुछ लोग 'जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद कर रहे हैं।'

राज्यसभा में मंगलवार को जीरो आवर में बॉलीवुड की हो रही आलोचना के बीच यह मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सरकार से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री लाखों लोगों को रोजगार देती है। वहीं सोशल ​मीडिया पर इसे गटर तक कहा जा रहा है। जया बच्चन ने कहा कि जब भी देश में कोई समस्या सामने आती है,सबसे अधिक बॉलीवुड के लोग ही मदद के लिए खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले एक अदाकार ने इंडस्ट्री के खिलाफ बोला है। यह काफी निंदनीय है।

वीडियो में देखिए जया बच्चन ने क्या कहा

सोमवार को बीजेपी सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग का मामला उठाया था और इस मामले की जांच कराने की मांग की की थी। जया बच्चन ने उनका बिना नाम लिये कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसमें ही छेद कर रहे। जया ने कहा,चंद लोगों के लिए पूरी इंडस्ट्री को बदनाम नहीं किया जा सकता है।

रवि किशन ने उठाया था यह सवाल

बीजेपी सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने पड़ोसी देशों से मादक पदार्थों (ड्रग) की तस्करी और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों द्वारा इसके सेवन के संबंध में NCB द्वारा की जा रही जांच का मुद्दा सोमवार को लोकसभा में उठाया था और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की। रवि किशन ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया था और कहा था कि पाकिस्तान एवं चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है तथा यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत